पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘छात्र असफलताओं से निराश होकर चुनौती का सामना करें’

‘छात्र असफलताओं से निराश होकर चुनौती का सामना करें’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{मल्लीनाथ छात्रावास में वार्षिकोत्सव का आयोजन

{प्रतिभाओं का सम्मान, बाहरवीं के विद्यार्थियों को दी विदाई

भास्करसंवाददाता | बाड़मेर

छात्रजीवन में चरित्र सफलता की पहली सीढ़ी है। लक्ष्य तय कर मेहनत करें मंजिल स्वतः ही मिल जाएगी। असफलता से निराश होने की बजाय चुनौती समझ सामना करें। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को लगातार 28 साल असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन वे हिम्मत नहीं हारे और संघर्ष के बूते राष्ट्रपति बनने में कामयाब हो गए। गरीब तबके से ताल्लुक रखने वाले नरेन्द्र मोदी चाय की थड़ी चलाते हुए देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। इन दोनों शख्स को आइडल मानकर छात्र सफलता का मुकाम हासिल करें। यह बात बीएसएफ डीआईजी प्रतुल गौतम ने मल्लीनाथ छात्रावास स्टेशन रोड में रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव विदाई समारोह में मुख्य अतिथि बतौर कही।

उन्होंने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा के युग में कठिन मेहनत की जरूरत है। नियमित अध्यापन के साथ चरित्रवान बनकर समाज देश के लिए अनुकरणीय काम करें। यहां के माहौल को देखकर मुझे बचपन के दिन याद रहे हैं। मध्यम वर्ग के युवा ही हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लौहा मनवा रहे हैं। गौतम ने बुजुर्गों की उपेक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि आज के युवा माता-पिता के प्रति समर्पण की भावना भूल रहे हैं। बुजुर्ग माता-पिता की सेवा ही परमार्थ है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डिप्टी ब्रिगेड कमांडर मिलिट्री विनय नागयाल ने कहा कि अभिभावकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें। शिक्षा के बिना जीवन का विकास अधूरा है। विषम परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करते हुए सफलता हासिल करें।विद्यार्थी जीवन में राष्ट्र चिंतन का जज्बा होना चाहिए। कॅरियर का लक्ष्य तय कर समाज राष्ट्र का नाम रोशन करें।

विशिष्ट अतिथि एफडीएम केयर्न योगेशकुमार सिंह ने कहा कि आईटी क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं है। यूथ को पहले यह तय करना चाहिए कि उसे डॉक्टर, इंजीनियर या आरएएस बनना है। इसके बाद नियमित पढ़ाई करें। छात्रावास के व्यवस्थापक कमलसिंह महेचा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षिक सह शैक्षिक गतिविधियां का ब्यौरा प्रस्तुत किया। महेचा ने कहा कि पढ़ लिखकर अच्छा इंसान बनना ही समाज देश का गौरव है। खुद के लिए ही दूसरों के लिए जीना ही जिंदगी का असली मकसद है। यहां से विदा हो रहे छात्र जहां भी जाए छात्रावास में सीखे संस्कार गुणों को अक्षुण्ण बनाए रखे। संस्थान अध्यक्ष रावत त्रिभुवन सिंह ने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन बेहद जरूरी है। शिक्षा के साथ सह शैक्षिक गतिविधियों में आगे बढ़ते हुए तरक्की करें। छात्रा नीलम राठौड़ ने मुश्किलों का सामना करने का जज्बा जोश रखे। असफलता की चुनौती का संघर्ष से सामना करना चाहिए। संचालन डाईट प्राचार्य मांगूसिंह बिशाला ने किया।

प्रतिभाओं को पुरस्कार से नवाजा >शैक्षिकसह शैक्षिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से नवाजा। खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता, बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा रिजल्ट देने वाले छात्र, छात्राओं को विभिन्न ट्रस्ट संगठनों की ओर से नकद पुरस्कार प्रदान किया। इसके अलावा छात्रावास में वर्षभर की गतिविधियां में बेहतर प्रदर्शन करने वालाे को भी पुरस्कृत किया।

समाजके गौरव का सम्मान >समाजका नाम रोशन करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। घुड़सवारी में 320 पदक हासिल करने वाले सेना से सेवानिवृत कैप्टन गुलाबसिंह राठौड़, ऑल इंडिया एचीवर्स फाउंडेशन अवार्ड से पुरस्कृत युवा उद्यमी आजादसिंह शिवकर, मयूर नोबल्स एकेडमी के प्रबंधक रेवंतसिंह चौहान को कॉलेज छात्रावास में हैंडबॉल मैदान निर्माण के उपलक्ष्य में सम्मानित किया। इसके अलावा एमबीसी गर्ल्स कॉलेज छात्रासंघ अध्यक्ष उमा राठौड़ को पुरस्कृत किया।

बेटोंसे आगे निकली बेटियां >वार्षिकोत्सवमें बोर्ड कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में बेटियां ने बाजी जीत ली। दसवीं बोर्ड में नीलम राठौड़ ने सर्वाधिक 95.33 प्रतिशत अंक हासिल करने का गौरव हासिल किया। दीपशिखा 90.17, सूरज सोढ़ा, सरोज ने प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन किया। इस मौके पर बेटियां को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विदाहमसे होकर कहां जा रहे...

12वींके छात्रों को जूनियर छात्रों ने माल्यार्पण कर विदाई दी। इस मौके पर छात्रों ने विदा हमसे होकर कहां जा रहे.. गीत की प्रस्तुति देकर भाव विभोर किया। सीनियर जूनियर छात्रों ने हिंदी, अंग्रेजी गुजराती में अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।

बाड़मेर. छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में मंचासिन अतिथि।

बाड़मेर. वार्षिकत्सव पर छात्रा को सम्मानित करते अतिथि।

बाड़मेर. रविवार को मल्लीनाथ छात्रावास स्टेशन रोड पर आयोजित वार्षिकत्सव में बैठे लोग।

खबरें और भी हैं...