पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालक को चरित्रवान बनाने में अभिभावकों की भूमिका अहम

बालक को चरित्रवान बनाने में अभिभावकों की भूमिका अहम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्शविद्या मंदिर जोशियो का निचला वास में रविवार को अभिभावक सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राधेश्याम शर्मा ने कहा कि बालक को कोरा ज्ञान, धन कमाना सिखा सकता है, लेकिन चरित्रवान नहीं बना सकता। आधुनिकता कि दौड़ में बालक का शारीरिक विकास नहीं हो रहा, बालकों को पिज्जा और बर्गर से दूर रखें। बच्चों को घर का बनाया ताजा भोजन कराएं। शर्मा ने कहा कि बालक को चरित्रवान बनाने में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भी अहम भूमिका होती है। मुख्य अतिथि चैनाराम चौधरी ने कहा कि आदर्श विद्या मंदिर में बालक को संस्कार, नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जा रही है, जो सराहनीय है। अध्यक्षता भगवानदास मालू ने की। जिला समिति के मंत्री वासुदेव व्यास, जिला संघ चालक पुखराज गुप्ता, तेजराज कपूरिया, हनुमान बोहरा, मनीषा सोनी, वंदना तापड़िया आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य संगीता जोशी, महेश सोनी मौजूद रहे।

बाड़मेर. आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित अभिभावक सम्मेलन में मौजूद अभिभावक।

खबरें और भी हैं...