पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाड़मेर में लगा भावी पटवारियों का मेला

बाड़मेर में लगा भावी पटवारियों का मेला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमबीसी गर्ल्स कॉलेज में लगी लंबी कतारें

रोडवेज डिपो में अतिरिक्त बसें

जूते बाहर उतारने का बोला तो भड़के

रेल्वे स्टेशन से लक्ष्मी सिनेमा तक लगा जाम

बाड़मेर |पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा के दौरान शनिवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में कई नजारे देखने को मिले। रेलवे स्टेशन पर तो दिनभर परीक्षा देने वालों की धमाचौकड़ी मची रही। वहीं अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों पर कड़े जांच नियमों के कारण अभ्यर्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई केन्द्रों पर तो युवाओं की परीक्षकों से बहस भी हुई, लेकिन परीक्षकों की आपत्ति के बाद कुछ अभ्यर्थियों को मात्र बनियान में ही परीक्षा देनी पड़ी। परीक्षा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा और रोडवेज ने भी अतिरिक्त बसों की समुचित व्यवस्था कर रखी थी।

नम्बर चार विद्यालय स्थित सेंटर में पटवारी भर्ती परीक्षा को पेपर देते हुए।

रेलवे स्टेशन के बाद पेपर पर चर्चा करती बालिकाएं

रामूबाई स्कूल : अभ्यर्थी के शर्ट की जेब को पकड़कर खैंचते पुलिस कर्मी।

खबरें और भी हैं...