केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री आज बाड़मेर आएंगे
बाड़मेर | केन्द्रीयपर्यटन, संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार) एवं नागर विमानन राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा गुरूवार को बाड़मेर के दौरे पर आएंगे। बाड़मेर प्रवास के दौरान मंत्री शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जिला कलेक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि डा. शर्मा गुरुवार रात्रि में बाड़मेर सर्किट हाउस पहुंचेंगे।