स्वच्छता संबंधी परीक्षा आयोजित
स्वच्छता संबंधी परीक्षा आयोजित
बाड़मेर | स्वच्छताएवं स्वस्थ्य परीक्षा में राउप्रावि जोगियों की दड़ी में कक्षा 4 से 8 तक के 45 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा में कक्षा स्तर पर प्रथम, द्वितीय को विद्यालय प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष गोविन्दराय बाकोलिया ने पुरस्कृत किया। स्कूल में प्रार्थना सभा कार्यक्रम में बाबा रामदेव के योगा अभियान के अंतर्गत प्रधानाध्यापक अणदाराम चौधरी के निर्देशानुसार योगाभ्यास करवाया गया। छात्र-छात्राओं ने रूचि के साथ योगाभ्यास सीखा। कार्यक्रम में रेणु गौड़, गीतांजली चौधरी, दिव्या दुलानी का विशेष योगदान रहा।