समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में बताया
बाड़मेर | शासनसचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार जिले में कार्यरत बीपीएमए बीएनओए ब्लॉक एवं पीएचसी हेल्थ सुपरवाइजर की बुधवार को जिला स्वास्थ्य भवन में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सीएमएचओ डॉ सुनील कुमार सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। बैठक में राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में राज्य स्तर से वेदही अग्निहोत्री कंसल्टेंट आरएमएनसीएच जयपुर भी मौजूद रहे। जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी ने जिले में कार्यरत आशा सहयोगिनियों द्वारा किए जा रहे कार्य की जानकारी दी।
बैठक में गर्भवती महिला का पंजीयन, संस्थागत प्रसव, परिवार कल्याण पीपीआईयुसीडीए, आरोग्य राजस्थान टीकाकरण की प्रगति, पीसीटीएस लाईन लिस्टिंग, पीसीटीएस में गर्भवती महिलाओं की भामाशाह आईडी, आधार नंबर एवं बैंक खाता दर्ज करने, किलकारी एवं मोबाइल एकेडमी कार्यक्रम पर समीक्षा की गई। बैठक में जिले में कार्यरत सभी ब्लॉक एवं पीएचसी हेल्थ सुपरवाइजर ने अपने कार्यक्षेत्र में किए जा रहे कार्य को प्रजेंटेशन के माध्यम से कार्य की प्रोग्रेस बताई। राकेश भाटी ने बैठक में बताया कि जिले में 942 आंगनवाड़ी केंद्र पर आशा सहयोगिनियों के पद रिक्त हैं।