वांकल माता मंदिर की आठवीं बरसी आज
वांकल माता मंदिर की आठवीं बरसी आज
बाड़मेर | रड़वागांव की पहाड़ी पर स्थित वांकल माता मंदिर की आठवीं बरसी पर गुरुवार को रात्रि जागरण होगा। वांकल माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुखदेवसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जागरण एवं शुक्रवार सुबह ग्रामीणों द्वारा बोलिया लगाई जाएगी। बरसी कार्यक्रम में कई साधु-संत शिरकत करेंगे।
इंटरनेटसेवा बाधित उपभोक्ता परेशान
सेड़वा | कस्बेकी एक मात्र सार्वजानिक बैंक एसबीबीजे में इंटरनेट सिस्टम स्लो चलने एवं कई बार बाधित रहने से बैंक में कामकाज प्रभावित होने से उपभोक्ता परेशान है। बैंक में सुबह से ही उपभोक्ताओं की कतार लग जाती है। सिस्टम में कब सुधार होगा इस बारे में बैंक प्रशासन द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
सरस्वतीजयंती 12 को
बाड़मेर | माल्हणशक्ति विद्या पीठ हरसाणी में शुक्रवार को सरस्वती जयंती पर सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जयसिंह तुड़बी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी प्रधानाध्यापक केवलचंद भूरसिंह तुड़बी के पास नाम दर्ज करवाए|
रामदेवरियामें दूज पर भरा मेला
भिंयाड | मौखाबके रामदेवरिया में बुधवार को रामदेव बाबा की जन्म स्थली पर दुज के दिन मेला भरा गया। इस दौरान दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। व्यवस्थापक रावताराम राव ने बताया कि भक्तों ने दर्शन पूजन कर खुशहाली की मन्नत मांगी।
एनसीसीप्रमाणपत्र बी परीक्षा 14 को
बाड़मेर | राजकीयमहाविद्यालय बाड़मेर एवं राजकीय महाविद्यालय जैसलमेर के सीनियर डिविजन एनसीसी कैडेट्स की प्रमाण पत्र बी परीक्षा रविवार सुबह 9 बजे जिला मुख्यालय बाड़मेर में होगी।इसमें द्वितीय वर्ष सीनियर डिविजन एनसीसी कैडट्स भाग ले सकेंगे। वे कैडेट जिनकी परेड उपस्थिति 75 प्रतिशत से ऊपर है एवं जिनके एक कैंप किया हुआ है। वे इस परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे। यह जानकारी कर्नल एस.एस फोगाट, कमान अधिकारी 2 राज. इंडेप कंपनी एनसीसी बाड़मेर ने दी है।
भाजयुमोकी बैठक संपन्न
बाड़मेर | भाजपायुवा मोर्चा नगर मंडल के द्वारा बुधवार शाम गोपीकिशन गेस्ट हाउस में युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। मोर्चा के प्रवक्ता अजय आचार्य ने बताया कि बैठक में जल स्वावलंबन, केंद्र राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके बाद अध्यक्ष शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। गुरुवार सुबह पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर नगर परिषद में मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम होगा।