पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं को कंप्यूटर कोर्स का महत्व बताया

महिलाओं को कंप्यूटर कोर्स का महत्व बताया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरकेसीएलतथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से निशुल्क ऑनलाइन आरएससीआईटी कंप्यूटर कोर्स का शुभारंभ जेप्स एकेडमी संस्थान में बाड़मेर प्रधान पुष्पा चौधरी एवं पार्षद अंजना जैन के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में प्रधान पुष्पा चौधरी ने कहा कि वर्तमान में कंप्यूटर का कौशल सीख कर अपना कॅरिअर बनाएं एवं आधुनिक समय के साथ आगे बढ़ें। पार्षद अंजना जैन ने निशुल्क कंप्यूटर कोर्स का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

संस्थान निदेशक दिलीप राठी ने कोर्स की रुपरेखा प्रस्तुत की। राठी ने बताया कि तीन महीने के निशुल्क कोर्स को महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आरकेसीएल द्वारा पूरे राजस्थान में चलाया जा रहा है। कोर्स के प्राप्त आवेदन में से दसवीं की मेरिट के आधार पर 35 महिलाओं का चयन किया गया हैं। कोर्स पूर्ण होने पर वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस दौरान अरविंद जांगिड़ ने महिला स्वावलंबन में कंप्यूटर शिक्षा की जानकारी दी। संस्थान संचालक श्रवण राठी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राम जैन ने किया।

खबरें और भी हैं...