पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुशलवाटिका की तृतीय वर्षगांठ आज

कुशलवाटिका की तृतीय वर्षगांठ आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | साध्वीडाॅ. विद्युत प्रभा की प्रेरणा से निर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग अहमदाबाद रोड स्थित राजहंस मंदिर कुशलवाटिका की तृतीय वर्षगांठ गुरुवार को मनाई जाएगी। कुशलवाटिका ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल छाजेड़ ने बताया कि तीसरी वर्षगांठ मुनि आर्यर| सागर की निश्रा में संपन्न होगी।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बाबूलाल टी बोथरा ने बताया कि गुरुवार सुबह 8.30 बजे मंदिरों में अठ्ठारह अभिषेक का कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे सतरभेदी पूजा, दोपहर 12 बजे शुभ मुहूर्त में नौ मंदिरों में लाभार्थी परिवारों द्वारा वार्षिक ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। इस बीच धर्मसभा होगी। इसमें सभी मंदिरों के वार्षिक चढावें बोले जाएंगे एवं स्वामीवात्सल्य के लाभार्थी परिवारों का ट्रस्ट द्वारा बहुमान किया जाएगा। इसके बाद मुनिसुव्रत स्वामी महापूजन का आयोजन पालीतणा से विधिकारक हेमन्त भाई कराएंगे। ट्रस्ट के प्रचारमंत्री केवलचन्द छाजेड़ ने बताया कि ध्वजारोहण के साथ स्वामीवात्सल्य का आयोजन होगा जिसमें शहर के महिला युवा मण्डल अपनी सेवाएं देंगे। मानव सेवा संस्थान जोधपुर कुशल वाटिका युवा परिषद के सहयोग से एक दिवसीय रक्तदान शिविर होगा।

खबरें और भी हैं...