पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव में ही मिलेगा गैस सिलेंडर

गांव में ही मिलेगा गैस सिलेंडर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव में ही मिलेगा गैस सिलेंडर

बाड़मेर | ग्रामपंचायत खुडासा के गैस कनेक्शन धारकों को अब गांव में ही मिलेगा गैस सिलेंडर मिलेगा। ग्राम पंचायत खुडासा के सरपंच बाबूलाल मेघवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत खुडासा के गैस कनैक्शन धारकों को बाड़मेर जाकर सिलेंडर लाना पड़ता जिससे ग्रामीण परेशान थे। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सरपंच ने थार गैस एजेंसी से आग्रह किया कि ग्राम पंचायत खुडासा के गैस कनेक्शन धारकों को गांव में ही सिलेंडर सप्लाई की व्यवस्था की जाए, जिस पर एजेंसी सहमत हो गई। अब प्रत्येक माह के दूसरे गुरुवार को गैस सिलेंडर का वाहन ग्राम खुडासा में अटल सेवा केंद्र के सामने नोख में पशु चिकित्सालय के सामने खड़ा रहकर सिलेंडर वितरण करेगा।

स्वास्थ्यजांच शिविर में 310 का इलाज

धनाऊ | पंचायतसमिति के सामाज कार्य एवं अनुसंधान केंद्र धनाऊ के सहयोग से मंगलवार को एसडब्ल्यू आरसी परिसर में निशुल्क नेत्र रोग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में आसपास की ग्राम पंचायतों के 310 मरीजों की निशुल्क जाच कर उचित सलाह दी गई। यह जानकारी समन्वयक पूराराम सारण ने दी है।

खबरें और भी हैं...