स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
एनएच-15स्थित चामुंडा चौराहा पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।
संयुक्त जनहित संघर्ष समिति के प्रवीण सिंह आगोर ने बताया कि सोमवार रात को भी एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो बच्चे एवं उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। गत दो साल में इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से सात लोगों की जान और 87 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।
इस बारे में प्रशासन को बार-बार लिखित में अवगत कराने के बावजूद प्रशासन इस समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। हाइवे पर सड़क हादसे रोकने के लिए जनहित में जल्द से जल्द चामुंडा चौराहा पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है। आक्रोशित लोगों ने चामुंडा चौराहा के आगे सार्वजनिक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।
बाड़मेर. चामुडा चौराहे पर चौराहा स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर जनहित संंघर्ष समिति के लोग सार्वजनिक निर्माण विभाग की होली जलाते हुए