मल्लीनाथ मंदिर में रात्रि जागरण आज
बाड़मेर |मल्लीनाथ छात्रावास स्टेशन रोड़ में स्थित मल्लीनाथ मंदिर में बुधवार को रात्रि जागरण रखा गया है। व्यवस्थापक कमल सिंह महेचा ने बताया कि मल्लीनाथ निज मंदिर में आयोजित होने वाले रात्रि जागरण में महंत खुशाल गिरी रायसिंह उण्डखा एंड पार्टी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। देर रात तक भजन कीर्तन के बाद अलसुबह आरती होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।