नियमानुसार कर जमा करवाने का आह्वान
बाड़मेर | प्रधानआयकर आयुक्त-द्वितीय जोधपुर एस.पी मीणा ने बाड़मेर का दौरा किया।
इस दौरान नवनिर्मित आयकर भवन में टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों तथा व्यापारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक नियमानुसार कर जमा करवाने का आह्वान किया। प्रधान आयकर आयुक्त ने बताया कि विभाग की नजर उन व्यापारियों पर है जो निवेश तो अधिक कर रहे हैं। लेकिन कर अदायगी कम करते हैं।
उन्होंने सभी करदाताओं से आग्रह किया कि नियमानुसार कर जमा कर देश के विकास एवं समृद्धि में भागीदार बनें, साथ ही उन करदाताओं से भी आयकर विवरणी दाखिल करने का आग्रह किया जिनका टीडीएस कट चुका हैं।