पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निरीक्षण में स्कूल बंद, शिक्षक नदारद मिले

निरीक्षण में स्कूल बंद, शिक्षक नदारद मिले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर |अतिरिक्त जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा बाड़मेर ने विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह स्कूल बंद तो कहीं पर शिक्षक नदारद पाए गए।

इस दौरान लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी किए। एडीईओ डूंगरदास खीची एबीईईओ चंदणाराम चौधरी ने बताया कि राउप्रावि सुराली में शिक्षक रोहितश्व गुर्जर, राउप्रावि अभे का पार में धर्मेंद्र कुमार अनुपस्थित मिले। उमरे का पार स्कूल बंद मिला। राप्रावि गंगाणियों का पार में विष्णु कुमार अनुपस्थित होने से स्कूल बंद था। राउप्रावि बुक्कड़ में प्रधानाध्यापक रामावतार 4 फरवरी से शिक्षक ताराचंद 3 फरवरी से अनुपस्थित मिले। इसी तरह राप्रावि तालाब का पार स्कूल बंद मिला। राप्रावि पुडपुडिया में शिक्षक शरीफ खां उपस्थित मिला। खीची ने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...