पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सम्मानित
जिलापॉवर लिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में मंगलवार को जिला पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता-2016 का आयोजन भगवान महावीर जिम के प्रांगण में हुआ। जिम संचालक दिनेश कुमार जांगिड़ ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के 53 किलो भार वर्ग में वासुदेव जांगिड़ प्रथम, विजय माल्या द्वितीय धर्माराम तृतीय रहे। 59 किलो वर्ग में संजय गोयल प्रथम, सवाई जांगिड़ द्वितीय जगदीश तृतीय रहे। 66 किलो वर्ग में खेराज मेघवाल प्रथम, भरत सिंह आजाद चौक द्वितीय लतीफ खां तृतीय रहे। 74 किलो वर्ग में भवानीसिंह निंबला प्रथम, स्वरूपसिंह द्वितीय सुनिल वाल्मिकी तृतीय रहे। 83 किलो वर्ग में जयसिंह राव प्रथम, संजय भवानी द्वितीय जूंजाराम माली तृतीय रहे। इसी तरह 93 किलो वर्ग में अंकित मेघवाल प्रथम, अनिल धारु द्वितीय महेंद्रसिंह तृतीय रहे। निर्णायक की भूमिका सुरेंद्र बागमार, रतन भवानी राजेश गहलोत ने निभाई। संचालन जिम सचिव दिनेश जांगिड़ ने किया।