फर्जी अधिकारी बन किया स्कूल का निरीक्षण
बायतु | ग्रामपंचायत बायतु चिमनजी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रुपोणी बांगड़वो की ढाणी में शनिवार दोपहर एक फर्जी शिक्षक ने निरीक्षण के नाम पर स्कूल रजिस्टर अन्य रिकार्ड की जांच की। जानकारी के अनुसार राउप्रावि लीलासर कोलू के शिक्षक दिनेश शर्मा बांगड़वो की ढाणी स्कूल पहुंचकर निरीक्षण किया तथा प्रधानाध्यापक से कहा कि डीईओ आगे निरीक्षण के लिए गए हैं। वापस आते समय यहां भोजन करेंगे। इसके लिए हल्दी की सब्जी बनवा लें मैं दूसरी स्कूल होकर आता हूं। इस पर स्कूल के प्रधानाध्यापक शिक्षकों ने हल्दी की सब्जी भोजन इत्यादि की तैयारी की। लेकिन घंटों तक इंतजार के बाद भी कोई विभागीय अधिकारी के नहीं आने पर शिक्षकों ने बायतु बीईईओ कार्यालय से पता करने पर किसी अधिकारी के निरीक्षण नहीं करने की जानकारी मिली। इस संबंध में प्रधानाध्यापक गणेशाराम खुमाराम शिक्षक ने बीईईओ कार्यालय में उपस्थित हो घटनाक्रम की जानकारी दी। शिक्षक दिनेश शर्मा पूर्व में केरालिया बेरा खारड़ा भारत सिंह गिड़ा में कार्यरत था। उसका आचरण ठीक नहीं होने से उसके खिलाफ गिड़ा थाना में एससी-एसटी फर्जी हस्ताक्षर के मामले दर्ज हैं।
^हमारेकार्यालय में दिनेश शर्मा के नाम से कोई नहीं है। कोई निरीक्षण करने भी नहीं गया है। यदि फर्जी अधिकारी बनकर स्कूल का निरीक्षण किया है तो गलत है। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह पहले केरालिया बेरा में लगा था, उसका रिकार्ड जांच के लिए मंगवाया। कैलाशचंद्रतिवारी, डीईओ बाड़मेर
^आजराप्रावि रुपोणी बागड़वों की ढाणी में फर्जी अधिकारी बन गत शनिवार को निरीक्षण करने की शिकायत मिली है। जांच कल करेंगे। वैसे संबंधित शिक्षक उपस्थित रजिस्टर यहां ले आए हैं। चंपाचौधरी, बीईईओ बायतु