बच्चे अपनी कल्पना से बनाएंगे अखबार
दैनिकभास्कर चैम्प क्लब द्वारा रामनगर स्थित डायनेमिक पब्लिक स्कूल में नेशनल लेवल प्रतियोगिता जूनियर एडिटर-3 के प्रतिभागियों को किट वितरित किए।
इस दौरान निदेशक लालचंद सियाग ने कहा कि दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित ऐसी एक्टिविटी से बच्चों के अंदर छीपा टैलेंट निखर कर आता है। यह प्रतियोगिता बच्चों में क्रिएटिव पॉवर बढ़ाने में सहायक है। संस्था प्रधान खेतसिंह सुथार ने कहा कि इस प्रतियोगिता से बच्चों में आगे बढ़ने की भावना का विकास होगा।
स्कूल संरक्षक लाखाराम लेघा ने कहा कि जूनियर एडिटर-3 के माध्यम से बच्चों को अपने नजरिए से अखबार बनाने का अवसर मिला। बच्चों में इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दी। कार्यक्रम में सरकारी आईटीआई से आशुराम कूकणा, समाजसेवी हरीश डोगीयाल, शिक्षक फुसाराम, धनाराम, अशोक कुमार, सवाई सिंह, सुशीला, गोसाई हनुमानराम भी मौजूद थे।
बाड़मेर.डायनेमिक पब्लिक स्कूल राम नगर बाड़मेर।