संखलेचा जैन भाईपा सम्मेलन 28 को
बाड़मेर | संखलेचाजैन भाईपा संस्थान की बैठक मंगलवार को आयंबिलशाला में अध्यक्ष मांगीलाल संखलेचा की अध्यक्षता में हुई। सचिव बाबूलाल संखलेचा ने गत कार्यवाही का पठन कर निर्देश दिए। संगठनमंत्री पवन संखलेचा ने बताया कि बैठक में 28 फरवरी को होने वाले सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। सम्मेलन में दो हजार संखलेचा बंधु शिरकत करेंगे।
संखलेचा महिला संगठन की बैठक आयंबिल शाला में पिंकी संखलेचा की अध्यक्षता में हुई। सचिव सीमा संखलेचा ने बताया कि बैठक में आगामी भाईपा सम्मेलन की तैयारियाें को लेकर भाईपा संस्थान के प्रचार मंत्री पवन संखलेचा एवं लूणकरण संखलेचा ने निर्देश दिए।