आंगनबाड़ी केंद्रों स्कूलों में मिलेगी खुराक
बाड़मेर |कृमिनियंत्रण कार्यक्रम के तहत तीन चरणों की भांति इस बार भी 10 फरवरी को आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 से 6 वर्ष तक तथा स्कूलों में 6 से19 वर्ष तक के बच्चों को खुराक दी जाएगी। सीएमएचओ डॉ. सुनिल कुमार बिष्ट ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत एवं अपंजीकृत दोनों बच्चों को 1 से 2 वर्ष तक आधी खुराक, आधी गोली, आधी शीशी तथा 2 से 6 वर्ष तक के बच्चों को पूरी खुराक, पूरी गोली, पूरी शीशी दी जाएगी। स्कूलों, केंद्रीय स्कूल, मदरसा आदि में 6 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली दी जाएगी। जो बच्चे बीमार या अनुपस्थिति के कारण 10 फरवरी को दवा नहीं ले पाएंगे। उन्हें यह दवा माॅपअप दिवस 15 फरवरी को दी जाएगी।