रोडवेज : दो दिन जोधपुर बाड़मेर डिपो चलाएंगे अतिरिक्त बसें
जोधपुर पटवारीभर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज अतिरिक्त बसें चलाएगा। जोधपुर और बाड़मेर डिपो ने हर आधे घंटे बाद चलने वाली बसों के अलावा जरूरत और ज्यादा यात्रीभार को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था भी की है।
परीक्षार्थियों के लिए शुक्रवार और शनिवार को पहली बस सुबह 5 बजे से उपलब्ध रहेगी। रोडवेज के जोधपुर डिपो के कार्यवाहक मुख्य प्रबंधक एवं एमओ मोहनसिंह राठौड़ के अनुसार शनिवार को होने वाली इस परीक्षा के लिए शुक्रवार को जोधपुर से बाड़मेर के लिए हर आधे घंटे में बस मिलेगी वहीं शनिवार को बाड़मेर के साथ-साथ पीपाड़, बिलाड़ा और नागौर के लिए भी बसें चलाई जाएगी।
बाड़मेर से आज रात आठ बजे बाद भी बस : बाड़मेर डिपो के मुख्य प्रबंधक जवाहर बोराणा ने बताया कि बाड़मेर से जोधपुर के लिए शुक्रवार रात 8 बजे बाद भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी।
राठौड़ ने बताया कि प्रबंध निदेशक राजेश यादव के निर्देश पर पटवार भर्ती परीक्षा को देखते हुए शुक्रवार शनिवार को चालक, परिचालक, बुकिंग क्लर्क, तकनीशियन सहित परिचालन से संबंधी सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।