खबरें फटाफट
चार अवैध कनेक्शन काटे, रिपोर्ट दर्ज
बाड़मेर | रामसरउपखंड के अधीन ग्राम खारिया बांकलसर खडीन में विभागीय पाइप लाइन से अवैध कनेक्शन करने पर कनिष्ठ अभियंता मुकेश भाटी ने विभागीय कर्मचारियों के साथ चार अवैध कनेक्शन हटाए। साथ ही गिरधारीराम सारण, किस्तूराराम जांदू, ताजाराम जांदू नंदराम जादू के खिलाफ गैर कानूनी रूप से पानी की चोरी करने के कारण पुलिस थाना रामसर में प्रथम सूचना दर्ज करवाई गई। थानाधिकारी रामसर ने मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए हैड कांस्टेबल सियाणी को निर्देश दिए।
जाटोलराष्ट्रीय उप सचिव मनोनीत
बाड़मेर |अखिल भारतीय रैगर महासभा पंजीकृत युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवाेकेट शंकिरलाल नारोलिया ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया। इसके तहत बाड़मेर के सुरेश जाटोल को राष्ट्रीय उप सचिव कि जिम्मेवारी सौंपी।
गार्गीपुरस्कार का वितरण आज
बाड़मेर |राबाउमावि बाड़मेर में 12 फरवरी को गार्गी पुरस्कार 2015 का वितरण किया जाएगा। वर्ष 2014-15 की द्वितीय किश्त के पात्र छात्राओं एवं सत्र 2015-16 की प्रथम किश्त की पात्र छात्राओं की राशि के चैक विद्यालय में वितरित किए जाएंगे। संस्था प्रधान स्नेहलता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल प्रधान पुष्पा चौधरी अतिथि रहेंगे।
प्रायोगिकपरीक्षा 16 से
बाड़मेर |राजकीय महाविद्यालय में बीएससी एवं बी.ए की सभी कक्षाओं की रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा 16 फरवरी से प्रारंभ होगी।
संतरतुराम का वार्षिकोत्सव
बाड़मेर |संत रतुराम का वार्षिकोत्सव सिंधी समाज द्वारा 14 15 को पुरानी पोस्ट ऑफिस गली में सुरजमाता मंदिर में दो दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर के सेवाधारी ललित कुमार मामणानी ने बताया कि रविवार सुबह दस बजे मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। सोमवार को सुबह दस बजे पाठ साहब का भोग पड़ेगा। दोपहर 1 बजे सिंधी धर्मशाला गुरुद्वारा रोड पर होगा।
स्वास्थ्यचेतना शिविर कल
बाड़मेर |मानसिक रोग, नशा मुक्ति स्वास्थ्य चेतना शिविर शनिवार को सेवा सदन में आयोजित होगा। समाजसेवी रिड़मलसिंह दाता ने बताया कि शिविर में डॉ.लोकेशसिंह शेखावत अपनी सेवाएं देंगे।
स्वच्छताकार्यक्रम आयोजित
बाड़मेर |जिले की बालिका पंचायत के रड़वा गांव में एक दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें ओंकारदान ने विद्यार्थियों सहित आमजन को स्वच्छता का महत्व बताया गया। इस दौरान आशीष पुष्पेंद्र सिंह ने भी विचार रखे।
भीमड़ामें क्रिकेट प्रतियोगिता 14 से
बाड़मेर |डॉ.भीमराव अंबेडकर क्रिकेट प्रतियोगिता 14 फरवरी को भीमड़ा में शुरू होगी। आयोजन कर्ता तगाराम ने बताया कि इच्छुक टीमें 13 तक अपना पंजीयन करवा लें।
पटवारग्रैंड टेस्ट आयोजित
बाड़मेर |सक्सेस पॉइंट संस्थान में पटवार भर्ती परीक्षा पाठ्यक्रम पर आधारित पटवार ग्रैंड टेस्ट का आयोजन हुआ। इसमें प्रथम रैंक स्वरूप सिंह राजपुरोहित, हरीश कुमार द्वितीय आईदान कुमावत तृतीय रहे। यह जानकारी संस्थान के निदेशक युवराज सिंह ने दी।