पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालक बालिकाओं को पिलाई डी वार्मिंग खुराक

बालक-बालिकाओं को पिलाई डी-वार्मिंग खुराक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | राष्ट्रीयकृमि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेघवालों की ढाणी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा आस-पास की कच्ची बस्ती के बालक, बालिकाओं को डी-वार्मिंग की खुराक पिलाई गई। प्रधानाध्यापिका मीनू शुक्ला ने बताया कि इस दौरान 124 बालक, बालिकाओं को कृमिनाशक दवा डी-वार्मिंग की गोलियां दी गई। 5 फरवरी को आयोजित स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषयक परीक्षा में प्रथम विजेता 150 रुपए नकद पुरस्कार और द्वितीय तृतीय को 100-50 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रधानाध्यापिका की ओर से दी गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जियो देवी, आशा सहयोगिनी खेतु देवी, मक्खणी देवी समेत कई महिलाएं मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...