पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी की गेट वे गाड़ी बरामद, चोर गिरफ्तार

चोरी की गेट वे गाड़ी बरामद, चोर गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर |सदर थाने में दर्ज गेट वे गाड़ी चोरी के एक मामले में सदर थाना पुलिस की टीम ने गाड़ी को बरामद कर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी आदतन पैसों की ठगी करने का आरोपी है। एसआई धनाराम के अनुसार दमाराम पुत्र वगताराम जाट निवासी चामुंडा मंदिर ने मामला दर्ज करवाया था कि उसकी गेट वे गाड़ी 5 फरवरी को सिणधरी रोड पर चाय की होटल के बाहर खड़ी थी। गाड़ी की चाबी टेबल पर रखी हुई थी। देवेंद्र उर्फ देऊड़ा पुत्र गोरखाराम जाट निवासी राजीव नगर गेट वे गाड़ी को लेकर भाग गया। पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज होने पर धनाराम एसआई के नेतृत्व में कंवराराम, मोहनलाल हुकमसिंह की टीम गठित की गई। टीम ने बुधवार रात आरोपी को राजीव नगर से दस्तयाब किया। आरोपी के कब्जे से गेट वे गाड़ी को भी बरामद किया गया। गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।

खबरें और भी हैं...