‘पंडितजी के संघर्ष ने समाज को एक नई दिशा दी’
पंडितदीनदयाल की पुण्य तिथि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत अस्वस्थता उन्मूलन दिवस के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच बाड़मेर एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पंडित की पुण्यतिथि पर नगरपालिका सभा भवन में गोष्ठी हुई।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ नेता जगदीश खत्री ने पंडित के व्यक्तित्व एवं जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, पंडितजी ने जीवन पर्यन्त संघर्ष करते हुए समाज को नई दिशा दी एवं मानव एकात्मवाद का संदेश देते हुए अंंतिम व्यक्ति के कल्याण की बात कही। मंच के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार गौड़ एडवोकेट ने कहा कि दीनदयालजी महान व्यक्तित्व के धनी थे। वे कुशल अर्थचिन्तक, संगठन शास्त्री, शिक्षाविद कुशल राजनीतिज्ञ के साथ वक्ता एवं लेखक भी थे।
पंडितजी ने राष्ट्रधर्म पांचजन्य एवं स्वदेश जैसी पत्रिकाओं के माध्यम से अपने विचारों को आमजन तक पहुंचाया। कार्यक्रम में भाजपा शहर अध्यक्ष मोहन कुर्डिया, नपा नेता प्रतिपक्ष मदन चंडक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नाथुसिंह आगौर, वरिष्ठ नेता अंबालाल अलबेला, बलवंतसिंह, अब्दुल रहमान, भरत शर्मा, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष धनराज सोनी, बांकाराम पार्षद, रमेश सिंह इंदा, कैलाश आचार्य, पृथ्वी चंडक, कैलाश गौड़, अजय आचार्य, ओमप्रकाश शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकताओं ने राजकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए।
पं.दीनदयाल मानववाद विचारधारा के जनक : राठौड़
उपखंडमुख्यालय पर पं. की पुण्यतिथी पर कार्यक्रम
बाड़मेर| पंडितदीनदयाल उपाध्याय मानववाद विचारधारा के जनक थे। जिन्होंने देश को नई दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जनसंघ के अध्यक्ष रहते हुए सकारात्मक विचारों के साथ स्वच्छ राजनीति की मिसाल कायम की। यह बात भाजपा मंडल अध्यक्ष देवीसिंह राठौड़ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर शिव में आयोजित कार्यक्रम में कही। राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ता उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करें। इस मौके पर भाजपा नेता कानसिंह राजगुरु, जिला उपाध्यक्ष खुमाणसिंह सोढ़ा, पुरुषोत्तम खत्री, मोहन कुमावत समेत कई भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।
बाड़मेर. नगर परिषद् सभागार में दीनदयाल की प्रतिमा पर मालापर्यण करते हुए।