अज्ञात वाहन की टक्कर से चार बच्चे घायल
बाड़मेर | चामुंडामंदिर के पास हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से चार बच्चें घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस 108 ने घायलों को राजकीय अस्तपाल में भर्ती करवाया। पुलिस की सूचना पर रात 9 बजे बच्चों के परिजन पहुंचे। परिजनों के मुताबिक बच्चे आरएसएस की शाखा में व्यायाम के लिए गए हुए थे। घर लौटते समय हादसे के शिकार होने से घायल हो गए।
बाड़मेर. राजकीय अस्पताल से घायल बच्चों को इलाज के बाद घर ले जाते हुए।