पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिफाइनरी को लेकर गहलोत ने पीएम को घेरा

रिफाइनरी को लेकर गहलोत ने पीएम को घेरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री से सवाल किया है कि पचपदरा (बाड़मेर) में स्थापित की जाने वाली रिफाइनरी में राज्य सरकार की ओर से जानबूझकर देरी की जा रही है। क्या प्रधानमंत्री राज्य सरकार की ओर से की जा रही देरी को लेकर हस्तक्षेप करेंगे? वे प्रधानमंत्री के उस बयान पर टिप्पणी कर रहे थे जिसमें उन्होंने पारादीप (उड़ीसा) परियोजना में देरी के लिए कांग्रेस पर निशाना बनाया था।

गहलोत ने सोमवार को यहां जारी अपने बयान में कहा कि 9 एमएमटीपीए मय पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शिलान्यास पचपदरा में वर्ष 2013 में किया जा चुका है, लेकिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की नकारात्मक सोच के चलते जानबूझकर इस परियोजना को अनावश्यक विवाद में डाल दिया गया है। ऐसी आशंका है कि मुख्यमंत्री यूं-ही पूरे 5 साल निकाल देगी।

यह ऐसी परियोजना है जिससे प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार उपलब्ध होने की संभावना है। गहलोत ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में रिफाइनरी के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स की स्थापना करने वाला पचपदरा देश का तीसरा केन्द्र बनेगा।





दो अन्य केन्द्र पानीपत और पारादीप हैं।

खबरें और भी हैं...