पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय मंत्री 12 को बाड़मेर आएंगे

केंद्रीय मंत्री 12 को बाड़मेर आएंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | केंद्रसरकार के संस्कृति, पर्यटन एवं नागर विमानन राज्यमंत्री डा. महेश शर्मा शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे। वे गुरुवार रात 8 बजे जैसलमेर से रवाना होकर सड़क मार्ग से बाड़मेर पहुंचेंगे। शुक्रवार सुबह 9 बजे सर्किट हाऊस बाड़मेर में एनडीए/भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों के विचार विमर्श करेंगे। 10 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर के सभाभवन में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। 11 बजे कलेक्ट्रेट में ही पत्रकार वार्ता करके जोधपुर के लिए रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं...