पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय विद्यालय जालीपा में सम्मान समारोह

केंद्रीय विद्यालय जालीपा में सम्मान समारोह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय विद्यालय जालीपा में सम्मान समारोह

बाड़मेर| केंद्रीयविद्यालय जालीपा में सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में भाग लेकर सफल रहने वाले छात्र-छात्राओं का पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मान किया गया। प्राचार्य सरोज डाबास ने पुरसकार प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन नीरज खत्री ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत स्काउट गाइड के अंतर्गत दस स्काउट एक गाइड ने तृतीय सोपान जांच परीक्षा केवी क्रमांक 2 वायु सेना जोधपुर से सफलता पूर्वक संपन्न किया। इनके साथ ही 11 स्काउट को द्वितीय सोपान 6 स्काउट 6 गाइड को प्रथम सोपान जांच परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न करने पर सम्मान किया।

इसके बाद संभागीय स्तर पर केवी नंबर एक जयपुर में आयोजित 23वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अगले पडाव में संभागीय स्तर पर केवी एकलिंगगढ़ उदयपुर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विद्यार्थियों काे प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। छात्र पारितोष तोमर पुत्र अनिल कुमार तोमर (उपनिरीक्षक 63वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल) का चयन राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी , जो हैदराबाद में आयोजित होगी के लिए हुआ है।शिक्षक सम्मान में विज्ञान प्रदर्शनी बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किए सार्थक प्रयासों के लिए अजीत सिंह पीजीटी भौतिक शास्त्र, मनोज रामावत पीजीटी जीव विज्ञान, बबलू सिंह यादव पीजीटी रसायन शास्त्र दीपक चौधरी टीजीटी विज्ञान को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...