धारदार हथियार के साथ 12 लोग गिरफ्तार
बाड़मेर/कवास | नागाणापुलिस ने धारदार हथियार के साथ झगड़ालू प्रवृति के 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक तलवार और धारिया भी बरामद किया गया। आरोपी अवैध रूप से हफ्ता वसूली में भी लिप्त है। थानाधिकारी राजेश विश्नोई ने बताया कि थाना क्षेत्र में लड़ाई-झगड़े पर उतारू 12 जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने रूपाराम पुत्र नगाराम के कब्जे से एक नंगी तलवार एवं एक धारदार धारिया भी बरामद किया। दस्तयाब लोगों में से एक मेघाराम निवासी कोसरिया बायतु थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है अौर अवैध रूप से जिप्सम खनन भी करता है।