पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुलभ्य आवास योजना श्रमिकों के लिए ऐेतिहासिक : आदूराम

सुलभ्य आवास योजना श्रमिकों के लिए ऐेतिहासिक : आदूराम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | श्रमिकोंके लिए सरकार की आवास योजना ऐतिहासिक है। यह बात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदूराम मेघवाल ने कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर की श्रमिक सुलभ्य आवास योजना के शुभारंभ पर कही।

उन्होंने कहा, वसुंधरा सरकार हर मजदूर को डेढ़ लाख की घर बनाने की सहायता देगी। घर का सपना मजदूरों का हक है। आदूराम ने कहा कि सरकार चाहती है कि मजदूरों के बच्चे पढ़कर अफसर बने। उन्होंने कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर को सशक्त संगठन बताया। कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर की संरक्षक डाॅ.मृदुरेखा चौधरी ने सुलभ्य आवास योजना के तहत यूनियन ने पहला फार्म नारायणसिंह दहिया का भरा। नारायणसिंह दइया ने 2010 में सबसे पहले पंजीयन कराया, मजदूरों की एकता के कारण मजदूरों को मंडल की सुविधा मिल रही है। कमठा मजदूर अपना पंजीयन कराकर मंडल की येाजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि कोसरिया ग्राम पंचायत सरपंच पनाराम चौधरी ने कहा सरकार मजदूरों का कल्याण करना चाहती है इसलिए मजदूर इस अनूठी योजना का लाभ उठाएं। सरपंच चौधरी ने नशा त्यागने का आह्वान किया। हुडो की ढाणी सरपंच माणक ने कहा कि हमारी ग्राम पंचायत मजदूरों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है। सभा में कमठा मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा ने कहा कि राजस्थान सरकार की भामाशाह निर्माण श्रमिक कल्याण योजना ऐतिहासिक योजना है। इसमें मजदूर के कक्षा छह में पढ़ने वाले बच्चों को प्रतिवर्ष आठ हजार तथा कक्षा नौ से बारह तक प्रतिवर्ष छात्रा को दस हजार तथा स्नातक में प्रतिवर्ष छात्रा पंद्रह हजार की छात्रवृति का प्रावधान करा मजदूरों को घरों को आर्थिक शक्ति दी है। साथ ही मजदूर के परिवार को डेढ़ लाख की आर्थिक सहायता अफोर्डेबल हाउसिंग पालिसी के तहत एक फ्लैट दिया जाएगा। इससे पूर्व ऑडिटर भोमाराम गोसाई ने सुलभ्य आवास योजना की जानकारी दी।

बाड़मेर. कमठा मजदूर यूनियन की बैठक में उपस्थित महिलाएं पुरूष।

खबरें और भी हैं...