गंगाला पंचायत को आईएसओ प्रमाण पत्र
राजस्थान की पहली पंचायत
ग्रामीणविकास में उत्कृष्ट कार्य करवाने पर ग्राम पंचायत गंगाला सरपंच को आईएसओ प्रमाण पत्र से नवाजा गया। राज्य की एकमात्र गंगाला पंचायत को गुणवत्तापूर्वक प्रबंधन व्यवस्था के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर आईएसओ के समन्वयक कैलाश शर्मा ने सरपंच नाथूराम जांगिड़ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सरपंच जांगिड़ ने बताया कि गुणवत्ता युक्त विकास कार्य, बेहतर प्रबंधन और कंप्यूटरीकृत करने में पंचायत अव्वल रही। इसके अलावा ग्रामीण विकास की गतिविधियां लागू करने ग्रामीण सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के सार्थक प्रयास किए गए। इसके उपलक्ष्य में आईएसओ प्रमाण पत्र दिया गया है। इस मौके पर प्रोफेसर हुक्माराम सुथार समेत कई लोग मौजूद थे।