पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारी परीक्षा आज, व्यवस्थाएं पूरी

पटवारी परीक्षा आज, व्यवस्थाएं पूरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटवारीपरीक्षा शनिवार को होगी। बाड़मेर-बालोतरा के 132 केंद्रों पर 33292 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पेपर आउट नकल रोकने के लिए कड़े बंदोबस्त किए हैं। अभ्यर्थी की कड़ी जांच के बाद ही उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। सभी केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में जैमरे लगाए है। परीक्षा में अभ्यर्थी के पास कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिला तो उसकी परीक्षा रद्द होने के साथ अन्य किसी भी परीक्षा पर 5 साल के लिए रोक लगेगी। इस परीक्षा में कोई भी नकल या पेपर लीक जैसी घटना रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा में बाड़मेर शहर में 73 एवं बालोतरा में 59 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अपर जिला कलक्टर ओपी बिश्नोई को समन्वयक तथा उपखण्ड अधिकारी बालोतरा को अतिरिक्त समन्वयक नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

परीक्षार्थियों को परीक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जिला मुख्यालय पर दूरभाष नंबर 02982-220007 तथा बालोतरा में दूरभाष नंबर 02988-220005 पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। साथ ही कलेक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केन्द्र में दूरभाष नंबर 02982-222226 पर हेल्प लाईन की भी स्थापना की गई है।

बाड़मेर.रामूबाई विद्यालय कक्ष में लगाया जेमर अभ्यर्थीयों के लिए लगाई टेबल स्टूल।

खबरें और भी हैं...