बारहवीं के छात्र प्रेमसिंह ने जीती बाइक
भास्कर कीनो निगेटिव थीम पहली पसंद
छहसालों से भास्कर के पाठक प्रेमसिंह ने बताया कि जब तक भास्कर नहीं पढ़ते उनका दिन शुरू नहीं होता। जब भास्कर में बंपर ड्रा शुरू हुआ तो उन्होंने इसमें हिस्सा लेने के साथ ही भगवान से मन्नत भी मांगी थी, जो पूरी हो गई। उन्होंने बताया कि मल्लीनाथ छात्रावास में रोजाना सुबह उठकर भास्कर पढ़ते है। मयूर नोबल्स एकेडमी सीनियर सैकंडरी स्कूल गांधीनगर में कक्षा 12वीं अध्ययनरत सिंह का कहना है भास्कर की नो निगेटिव थीम समाज को नई दिशा देने का काम कर रही हैं।
भास्कर संवाददाता | बाड़मेर
दैनिकभास्कर की सबसे बड़ी प्रतियोगिता जीतो 10 करोड़ के लकी ड्रा में बंपर प्राइज में प्लेटिना बाइक जीतने वाले बाड़मेर के आंटा निवासी प्रेमसिंह राठौड़ पुत्र जयसिंह के घर पर शुक्रवार को जश्न का माहौल था। बाइक मिलने की खुशी में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई देने में लगे थे। पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब भास्कर टीम ने सिंह के घर जाकर माला पहनाकर उनका स्वागत किया और लक्की ड्रा में बाइक जीतने की सूचना दी तो प्रेमसिंह के परिवार सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपने पाठकों को लाभांवित करने के लिए भास्कर ने पिछले दिनों कूपन योजना शुरू की थी, इसमें पाठकों को कूपन चिपकाकर ड्रा में हिस्सा लेना था। इसी योजना के तहत प्रेम ने बाइक जीती है।
घर-छात्रावासमें मनाई खुशी
भास्करकेगुरुवार के अंक में विजेताओं के नाम प्रकाशित किए गए हैं, लेकिन फिर भी प्रेमसिंह को थोड़ा असमंजस था। शुक्रवार को भास्कर टीम उनके घर पहुंची और उन्हें माला पहनाकर और बुके देकर सम्मानित किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिता जयसिंह, दादा-दादी, बहिन भाई ने भास्कर का आभार जताया। घर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और घर पर बधाई संदेश के फोन आने शुरू हो गए। बाड़मेर भास्कर के सर्कुलेशन हैड देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि भास्कर पाठकों को नित नई सौगातें देता है। इससे पाठकों का उत्साह बढ़ता है। इसके बाद मल्लीनाथ छात्रावास स्टेशन रोड़ में भास्कर टीम की मौजूदगी में व्यवस्थापक कमल सिंह महेचा ने विजेता प्रेमसिंह का माल्यार्पण से स्वागत किया।