प्लाट विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा
बाड़मेर |शिव थाना क्षेत्र के बलाई गांव में प्लाट विवाद को लेकर दो गुटों में पुलिस की मौजूदगी में झगड़ा हुआ। काफी मशक्कत बाद पुलिस ने समझाइश कर शांत किया। इस बारे में एक पक्ष ने पुलिस को मारपीट करने की रिपोर्ट पेश की। पुलिस ने बताया कि बलाई में प्लाट विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। झंडसिंह पुत्र रेवंतसिंह ने रिपोर्ट दी कि वह अपने कब्जाशुदा प्लाट पर काम कर रहा था। इस दौरान नरपतसिंह, गुमानसिंह देवीसिंह वगैरह छह-सात लोग एकराय होकर आए और मारपीट कर चोटें पहुंचाई।