पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में सात सौ पैरामेडिकल कर्मियों की नियुक्ति

जिले में सात सौ पैरामेडिकल कर्मियों की नियुक्ति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानसरकार द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 20 हजार के करीब पैरामेडिकल कर्मियों की भर्ती कर सुराज संकल्प घोषणा-पत्र का अपना वादा निभाया हैं। राजस्थान में पहली बार इतनी बड़ी भर्ती है।

राजस्थान नर्सेज यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष देवाराम चौधरी ने बताया कि जिले में पैरामेडिकल वर्ग में पद रिक्तता की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। चिकित्सा ढांचा सुदृढ़ करने के लिए जिले में 208 नर्स ग्रेड द्वितीय, 383 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित नेत्र सहायक, रेडियोग्राफ, लेब सहायक, दंत सहायक, आयुष डॉक्टर, आयुष कंपाउंडर सहित 700 के करीब पैरामेडिकल एवं आयुर्वेद विभाग में नियमित नियुक्ति हुई हैं। यूनियन के जिलाध्यक्ष मूलशंकर सहारण, मणिराम, डालूराम, नरेश सोनी, कैलाश कागा, स्वरूप, जयसिंह सहित कई नर्सेज ने प्रदेशाध्यक्ष देवाराम चौधरी, मूलशंकर, डालूराम मणिराम का जयपुर से बाड़मेर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन के आगे स्वागत किया।यूनियन के अथक प्रयास से ही अधिकांश नर्सेज संविदा से नियमित हुए हैं। 258 पदों के मुताबिक जिले में 208 नर्स ग्रेड द्वितीय की नियुक्ति हुई है जो स्वीकृत पदों के मुताबिक कम है। जिला अस्पताल में मात्र 5 नर्स ग्रेड द्वितीय की नियुक्ति हुई है। जिला प्रवक्ता नरेश सोनी ने बताया कि लंबे समय से संविदा में अल्प मानदेय में नौकरी कर रहे नर्सेज नियमित हुए हैं जिससे इनके परिवारों में खुशी व्याप्त है।

बाड़मेर. में शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के बाहर नर्सेज प्रदेशाध्यक्ष देवाराम चौधरी का स्वागत के दौरान साथ में सेल्फी लेते हुए

खबरें और भी हैं...