10 मिनट में 8 नेताओं ने रखी 16 समस्याएं
>मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
भास्करसंवाददाता | बाड़मेर
केंद्रीयपर्यटन संस्कृति राज्यमंत्री डॉ.महेश शर्मा ने सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। डेढ़ साल के कार्यकाल में सरकार का दामन बेदाग होने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं काे योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।
इस दौरान आखिरी पांच मिनट में पार्टी जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं से सुझाव देने कहा गया तो नेताओं में होड़ मच गई। हर कोई अपनी बात बेबाकी से कहने को आतुर नजर आया। भाजपा के वरिष्ठ नेता पार्षद रतनलाल बोहरा ने सत्ता संगठन के बीच दूरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार आधारित काम हो रहा है। आमजन तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का काम संगठन ही कर सकता है। संगठन के अनुसार सरकार चलेगी तभी धरातल पर पार्टी मजबूत होगी। इसके अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं एवं मांग रखे। जिसमें पानी, किसानों के लिए सुविधाएं, डीएनपी, लम्बी दूरी की रेल सेवाओं जैसी अन्य मुद्दों से मंत्री को अवगत कराया।
नसीहत: कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां बताए
मंत्रीने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं उपलब्धियां अामजन के बताए। सरकार काम तो कर रही है, परंतु दिख नहीं रहे है। इस तरह की सोच बदलो और चौपाल गांवों में जाकर अब तक सरकार की ओर से किए कामों के बारे में जनता को बताए।
दिखाए सपने: चमन बनेगा राजस्थान
प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधराराजे के नेतृत्व में राजस्थान को चमन बनाने का संकल्प लिया है। जनकल्याणकारी योजनाओं को माध्यम से हर तबके के लोगों का विकास करवाएंगे। नए प्रोजेक्ट योजनाएं लागू करने का प्लान तैयार किया जा रहा है, नतीजे जल्द ही सामने आएंगे।
गिनाई उपलब्धियां: गरीब, किसानों को फायदा
फसलबीमा योजना से खलिहान में खड़ी फसल खराब होने पर किसानों को मिलेगा क्लेम। ओलावृष्टि अतिवृष्टि से फसल खराबा अब तक बीमा योजना में शामिल नहीं था। इस साल खराबे का मुआवजा मिलेगा। अटल पेंशन योजना अनूठी पहल है, इससे गरीब किसान वर्ग के लोगों को फायदा मिलेगा। 12 रुपए में बीमा करवाने पर दो लाख रुपए का क्लेम का लाभ। हर क्षेत्र में केंद्र सरकार ने डेढ़ साल में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।
सरकार ने विकास के आयाम स्थापित किए: कर्नल
सांसदकर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि राज्य केंद्र सरकार ने अल्प समय में विकास के नए आयाम स्थापित किए है। जनकल्याणकारी योजनाअों का लाभ आमजन को मिल रहा है। क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर प्रयासरत है। शिव के पूर्व विधायक डॉ. जालमसिंह रावलोत ने कहा कि डीएनपी का गंभीर मुद्दा है। इसका स्थाई समाधान होने से लोगों को राहत मिलेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक हरिसिंह सोढ़ा, भाजपा नेता जोगराजसिंह राजपुरोहित, दिलीप पालीवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत, देवेन्द्र लेघा समेत कई भाजपाई मौजूद थे।
विपक्ष को कोसा: यूपीए घोटालों की सरकार
मंत्रीने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 2जी स्पैकट्रम घोटाला हो या फिर कोयला घोटाला। अखबारों में रोजाना घोटाले की खबरें सुर्खियां में रहती थी। जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से हर काम में पारदर्शिता है। डेढ़ साल में सरकार के दामन पर एक भी दाग नहीं लगा है।
आधेघंटे का प्रजेंटेशन में देखा
कांफ्रेंसहॉल में मंत्री शर्मा ने केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा में भाग लिया। इस दौरान प्रजेंटेशन के माध्यम से केंद्र सरकार की ओर से संचालित महात्मा गांधी नरेगा योजना, इंदिरा आवास योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, सीमांत क्षेत्र विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय पेयजल कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, एकीकृत जल प्रबंधन कार्यक्रम, रा.मा.शि.अभियान, सर्व शिक्षा अभियान, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा की गई। कलेक्टर सुधीर शर्मा ने जैसलमेर से वाया बाड़मेर होते हुए कांडला पोर्ट तक प्रस्तावित रेल लाइन सर्वे जनगणना 2001 के आधार पर पर होने की बात कहते हुए नई जनगणना 2011 को ध्यान में रखते हुए पुन: करवाने को कहा।
बाड़मेर. कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारीयों की बैठक को संबोधित करते पर्यटन मंत्री