650 करोड़ की लागत से विकसित होगा डेजर्ट सर्किट : महेश शर्मा
पर्यटनएक महत्वपूर्ण टूल्स है, इसे बढ़ावा देने के दिशा में सार्थक प्रयास किए जाएंगे। धार्मिक स्थलों को विकसित करने का प्लान तैयार किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिहाज से 650 करोड़ की लागत से मरुस्थलीय सर्किट विकसित होगा। बाड़मेर में पर्यटन की संभावना है। पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित किया जाएगा। ताकि स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो। यह बात पर्यटन, संस्कृति उड्डयन राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कांफ्रेंस हॉल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही। मंत्री शर्मा ने कहा कि आगामी 15 दिन में सिविल एविएशन पालिसी लागू की जा रही है। टीयर-टू सिटी योजना के जरिए बड़े शहरों को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा। इसमें बाड़मेर जिला भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हवाई सेवा में प्रत्येक हवाई अड्डे को 50 करोड़ रुपए का बजट आवंटित करेंगे। हवाई सेवा में प्रत्येक घंटे का किराया 2500 रुपए से अधिक नहीं होगा। टीयर-टू सिटी योजना में राज्य सरकार से भी अनुरोध किया जाएगा कि वे फ्यूल चार्ज कम करें। उन्होंने कहा कि जैसलमेर से वाया बाड़मेर होते हुए कांडला पोर्ट के बीच रेल लाइन के मुद्दे पर रेलवे मंत्रालय से बातचीत करेंगे। आतंकवाद के मामले पर उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पाकिस्तान खुद को इसका सामना करना पड़ रहा है। भारत सरकार हर स्थिति से निपटने में सक्षम है। शर्मा ने कहा कि भारत सरकार की विदेश नीति की सभी देशों ने सराहना की है। उन्होंने ग्रीन एयरपोर्ट पालिसी के बारे में कहा कि केन्द्र सरकार आगामी 15 दिन में नई पालिसी जारी करेगी। निजी फर्माें के जरिए भी हवाई सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन के लिहाज से प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर समेत बड़े शहरों को हवाई यातायात से जोड़ने की योजना बनाई गई है। पर्यटन उद्योग को नई दिशा देने के लिए सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, जिला कलक्टर सुधीर शर्मा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों की ओर से दिए गए सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिलाया।
राममंदिर मुद्दा नहीं जनभावना
भाजपाएजेंडे में राम मंदिर मुद्दा शामिल होने के सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि मंदिर मुद्दा नहीं देश के 125 करोड़ लोगों की भावना जुड़ी है। इसमें राजनीति का कोई इश्यू नहीं है। कोर्ट निर्णय के बाद सर्वसम्मति बनने से रास्ता साफ होगा।
बाड़मेर. पर्यटन मंत्री उपस्थित सांसद साेनाराम चौधरी