राष्ट्रद्रोही ताकतों के खिलाफ कार्यवाही हो : मूढ़
बाड़मेर |देश के जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में राष्ट्रद्रोही अफजल को शहीद बता प्रदर्शन करने वाले देशद्रोही लोगों पर जल्द कार्रवाई हो। 9 फरवरी, को सांस्कृतिक संध्या जैसे कार्यक्रम के नाम पर सीधे देश की एकता अखंडता के खिलाफ नारे लगाए गए। आतंकी अफजल गुरु को शहीद बता उसके समर्थन में हनुमनथप्पा जैसे शहीदों का सीधा अपमान किया। एेसी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करने वाले संगठन एआईएसए, एसएफआई, एआईएसएफ आदि के देशविरोधी मनसूबे इस घटना से सीधे उजागर हुए है। विश्वविद्यालय पुलिस प्रशासन को इस पर तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए।