पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां संतोषी के भजनों को सुनने गांव गांव से आए भक्त

मां संतोषी के भजनों को सुनने गांव-गांव से आए भक्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांसंतोषी का 23वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को सिद्धेश्वर महादेव सफेद आकड़ा स्थित मंदिर में धूमधाम से मनाया। इस दौरान सुबह मां संतोषी के मंदिर में महाआरती की गई।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शहर सहित आसपास के गांवों से भी मां संतोषी के भक्त आए। कथावाचक मूलाराम माली ने बताया कि इस अवसर पर संगीतमय कथा का वाचन हुआ। दोपहर एक बजे मां का उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने विधि विधान से उद्यापन कर छोटे-बालकों एवं भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष हरनारायण, उपाध्यक्ष रामसिंह भंवरिया ने बताया कि शुक्रवार रात आयोजित भजन संध्या में किशोर एंड पार्टी के कलाकारों ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसके बाद गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मां के भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित भक्तों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। सचिव बंशीधर जैन पुरुषोत्तम सोलंकी सहित कई मां संतोषी के भक्तों ने कार्यक्रम में सहयोग कर सफल बनाया।

बाड़मेर. सफेद आकड़ा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भजन करते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...