ब्राह्मण महासभा ने किया केंद्रीय मंत्री का स्वागत
बाड़मेर |राजस्थान ब्राह्मण महासभा नगर शाखा बाड़मेर द्वारा केेंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार महेश शर्मा, जी.पी. शुक्ला सेवानिवृत आई.ए.एस., सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का सर्किट हाउस जैसलमेर रोड पर स्वागत किया। सोहनलाल गौड़ ने बताया की नगर शाखा के अध्यक्ष रश्मिकान्त ने साफा पहनाया। सोहनलाल गौड़, जगदीश बोहरा, प्रकाशचन्द, ललितकुमार जोशी, रामसिंह बोथिया, बाबूलाल गौड़, रामसिंह भंवरिया, मूलसिंह, थानसिंह मौजूद थे।