खबरें फटाफट
बालेरा में कुबड़ माता का मेला कल
बाड़मेर |बालेरा स्थित कुबड़ माता की वर्षगांठ पर 14 फरवरी को मेला भरा जाएगा। इससे पूर्व बालेरा में 13 को जागरण होगा। हिंदू धर्म गौ सेवा अध्यक्ष मोतीसिंह खेतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 13 को शाम आठ बजे तुलछारामजी महाराज निर्मलदासजी का आगमन होगा।
जसनाथधाम में मेला 15 को
बाड़मेर |जसनाथ धाम लीलसर में 15 फरवरी को भरा जाएगा। इससे पूर्व 14 को शाम जागरण का आयोजन हाेगा जिसमें अंगारों पर सिद्ध नृत्य करेंगे। अगले दिन सुबह आरती के साथ मेले का शुभारंभ होगा। मेले में नवजात बच्चों के झडूले चढ़ाए जाएंगे।
अरणेश्वरधाम में रात्रि जागरण आज
बायतु |मारवाड़ के लोक देवता सिद्ध श्री खेमा बाबा की तपोभूमि बायतु हेमजी का तला बायतु चिमनजी स्थित अरणेश्वर धाम में शनिवार को जागरण होगा। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष मूलाराम सुथार ने बताया कि भजन संध्या में गजेन्द्र राव एण्ड पार्टी जोधपुर एवं कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। बायतु चिमनजी ग्राम पंचायत एवं मंदिर कमेटी के सहयोग से जागरण का आयाेजन होगा।
सड़कपर डामरीकरण की मांग
भेडाणा |भेडाणा से सोबडावास जाने वाली सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से वाहन चालक सहित ग्रामीण परेशान है। आठ वर्ष पूर्व ग्रेवल डाली गई, लेकिन अब जगह-जगह गड्ढो में रेत जमा होने से ग्रामीणों को इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है। सोबडावास की दूरी करीब छह किलोमीटर है लेकिन आने में एक घंटा लग जाता है। सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से बसें भी समय पर नहीं पहुंच पाती।
स्वावलंबनयोजना सफल बनाए
शिव |भाजयुमो मंडल शिव की बैठक जिलाध्यक्ष सवाईराम प्रजापत की अध्यक्षता में खंड मुख्यालय स्थित डाक बंगले में हुई। इस मौके पर प्रजापत ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना को सफल बनाएं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुमान सिंह सोढ़ा ने कहा कि केंद्र राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाए जिससे लोगों को फायदा मिले। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चुतरसिंह धारवी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का फर्ज बनता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा आमजन को मिले।
बिलमें संशोधन को लेकर परेशानी
भिंयाड |विभागीय अनदेखी के चलते कृषि उपभोक्ता को 25 लाख तक के बिजली के बिल थमाए जा रहे हैं। उपभोक्ता मणीहारी के पास जुनेजों की बस्ती निवासी उपभोक्ता टीकुसिंह ने बताया कि लाखों रुपए के बिजली के बिल का संशोधन करवाने के लिए विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ट्यूबवेल कराने वाले किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
माता-पिताही श्रेष्ठ देव : साध्वी रेखा
बाड़मेर |वेलेंटाइन डे नहीं असली प्रेम तो माता-पिता का ही होता है। प्रेम उससे किया जाता है जो अपना हितैषी हो। संसार में सबसे अधिक हित का भाव माता-पिता का ही होता है। माता-पिता संसार में श्रेष्ठ है। इसलिए 14 फरवरी को माता-पिता का पूजन दिवस मना कर सच्चे प्रेम का इजहार करें। यह बात आसाराम बापू आश्रम में साध्वी रेखा बहन ने कही।
हमलावरोंके खिलाफ कार्रवाई की मांग
बाड़मेर |विष्णु कॉलोनी निवासी हरलालसिंह राजपुरोहित ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा कार्यवाही करवाने की मांग की हैं।
अच्छीनस्ल के पशुओं का पालन करें
बाड़मेर |पशुपालक अच्छी नस्ल के पशुओं का पालन कर कम खर्च में अधिक दुग्ध उत्पादन लेकर अधिक आय कमा सकते हैं। सेली गांव में आयोजित डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण में संदर्भ सेवा देते हुए डेयरी फेडरेशन के पूर्व प्रबंध संचालक डॉ.विक्रम व्यास ने दी कही। उन्होंने कहा कि पशुओं को पौष्टिक आहार खिलाने के साथ हरा चारा, नमक, नमक ईंट, मिनरल मिक्सचर इत्यादि खिलाकर दुग्ध की मात्रा बढ़ा सकते हैं।