पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नमन का भव्य स्वागत, कंधों पर बिठाया

नमन का भव्य स्वागत, कंधों पर बिठाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. साउथ एशिया रोलबॉल चैंपियनशिप में विजेता रही इंडिया टीम में शामिल शास्त्रीनगर के नमन चौधरी का गुरुवार शाम भीलवाड़ा पहुंचने पर स्वागत किया गया। भीलवाड़ा रोलबॉल संघ सचिव डॉ. हिम्मतसिंह कानावत ने बताया कि नमन चौधरी साउथ एशिया चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला भीलवाड़ा का पहला स्केटर है।
रेलवे स्टेशन पहुंचते ही चौधरी का स्वागत किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, इस्माइल मोहम्मद, सलीम अंसारी, स्केटिंग संघ के सचिव मनोज गदिया आदि शामिल थे।