पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदिवासी महिला के गहने बरामद

आदिवासी महिला के गहने बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. उदयपुरसे आदिवासी महिला को अगवा कर छीने गए गहने शनिवार को पुलिस ने बरामद कर लिए। यह गहने आरोपी नाथू मीणा ने उदयपुर जिले के पाटला कुडी स्थित घर में छिपा रखे थे। इस मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। कोतवाल नेमीचंद चौधरी ने बताया कि 3 दिसंबर को कांवाखेड़ा के लोगों की सूचना पर पुलिस ने नारायणी बलाई के घर में बंधक आदिवासी महिला को मुक्त कराया था। महिला की रिपोर्ट पर अपहरण, मारपीट, बंधक बनाने, ज्यादती गहने छीनने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने नाथू पुत्र भूरा मीणा, इसके सहयोगी उदयपुर के देवलिया निवासी चतरा पुत्र देवा मीणा भग्गा पुत्र नाथू मीणा को गिरफ्तार किया था। पीडि़ता से लूटा गया कंदौरा टड्‌डा शनिवार को आरोपी नाथू की सूचना पर पुलिस ने बरामद कर लिया।

दंपतीसे मारपीट: बागड़ीगांव के एक दंपती से मारपीट कर खाली कागजातों पर हस्ताक्षर कराने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ पारोली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, बागड़ी निवासी श्याम पुत्र खाना कंजर ने ज्ञानिया पुत्र प्रताप कंजर सहित सात लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया। श्याम का आरोप है कि ये सभी लोग उसके घर में घुस आए और उसके प|ी के साथ मारपीट की। धमकी देकर खाली कागजातों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए।