- Hindi News
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर धरना
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर धरना
{ भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मौन जुलूस निकाला
भास्करन्यूज.भीलवाड़ा
भाजपासरकार का एक साल पूरा होने के दिन शनिवार को राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अंदर नहीं घुसने दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता इसके बाद एडीएम (प्रशासन) गिरिराज वर्मा को नीचे बुलाकर ज्ञापन देने की मांग पर अड़ गए। वर्मा ने नीचे आने से मना किया तो नाराज कांग्रेसी चैनल गेट की सीढिय़ों पर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एसडीएम अविचल चतुर्वेदी के बीच काफी तकरार भी हुई।
इसके बाद कांग्रेसियों ने सरकार जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब 45 मिनट बाद भी एडीएम नहीं आए तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम चतुर्वेदी को ज्ञापन दिया और चले गए। इससे पहले कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से मौन जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। पहले उन्होंने कलेक्ट्रेट के मेनगेट पर लगे होर्डिंग पर सीएम वसुंधरा राजे के फोटो को काले रिबन की माला पहनाई। कांग्रेस ने इस दिन को काले दिवस के रूप में मनाया, इसलिए सभी कांग्रेसियों ने हाथों पर काली पट्टी बांध रखी थी। प्रदेश महासचिव धीरज गुर्जर, प्रदेश सचिव वंदना माथुर जिलाध्यक्ष अनिल डांगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौन जुलूस के रूप में शहर के मुख्य बाजार से होते हुए पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके हाथों में सरकार द्वारा किए वादे पूरे नहीं होने की तख्तियां भी थीं। एसडीएम को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव के समय किए वादों को सत्ता में आने के बाद भूल गई। जुलूस के आगे माइक में रघुपति राघव राजा राम….गीत बज रहा था। प्रदर्शन में विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला प्रमुख सुशीला सालवी, महावीर मोची, अक्षय त्रिपाठी, कैलाश त्रिवेदी, ओम नराणीवाल, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव किशन जाट, विवेक धाकड़, नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता अब्दुल सलाम, उप नेता शिवराम खटीक आदि मौजूद थे।
नजर आई गुटबाजी
विरोधप्रदर्शन कांग्रेस का प्रमुख कार्यक्रम था लेकिन इसमें भी कई कांग्रेसी पदाधिकारियों के नहीं पहुंचने से पार्टी की खेमेबाजी सामने गई। पूर्व मंत्री रामलाल जाट, रामपाल शर्मा, एमएलए प्रत्याशी रामपाल सोनी सहित जिला कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी, कई ब्लॉक अध्यक्ष एवं नगर परिषद के कई पार्षद भी प्रदर्