पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालगाड़ी से डरकर गिरी वृद्धा की मौत

मालगाड़ी से डरकर गिरी वृद्धा की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. अचानकआई मालगाड़ी को देखकर डरी वृद्धा गश खाकर गिर पड़ी। वृद्धा ने बाद में जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा शनिवार सुबह अंबेडकर कॉलोनी के पास हुआ। कोतवाली पुलिस के अनुसार, मूलतया केरिया अभी अंबेडकर कॉलोनी निवासी मदनलाल तेली की प|ी सोहनी (55) शनिवार सुबह शौच के लिए रेलवे ट्रैक के पास गई। अचानक चित्तौड़गढ़ की ओर से आई मालगाड़ी को देखकर सोहनी डर गई। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ी। इससे सोहनी को चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान कुछ देर बाद ही सोहनी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट मृतका के पति मदन लाल ने दी।

अंबेडकर कॉलोनी के पास हुई घटना