पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलसुबह घर में घुसकर शिक्षक दंपती को लूटा

अलसुबह घर में घुसकर शिक्षक दंपती को लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. खिड़की की ग्रिल निकालकर घर में घुसे लुटेरों ने शिक्षिका के गले से चेन झपट ली। लुटेरे गर्म कपड़े जूते भी चुरा ले गए। चार लुटेरों ने इस वारदात को रमा विहार कॉलोनी में शनिवार अलसुबह चार बजे अंजाम दिया। इससे कॉलोनी के बाशिंदों में दहशत फैल गई।

रमा विहार कॉलोनी एफ सेक्टर में रहने वाले शिक्षक दंपती लक्ष्मीनारायण ओझा उनकी प|ी प्रेमलता बीती रात अपने घर में सो रहे थे। उनके साथ बेटा अभिषेक बेटी खुशबू भी सोए थे। शनिवार अलसुबह चार बजे दीवार फांदकर ओझा के घर में घुसे लुटेरों ने खिड़की की ग्रिल निकालने के बाद लोहे की जाली काटकर अंदर से चिटकनी खोली। एक लुटेरा अंदर घुसा और अंदर से बंद कमरे का दरवाजा खोला। इसके बाद दो अन्य लुटेरे अंदर घुसे, जबकि एक बाहर निगाह रखे हुए था। तीन में से एक लुटेरा उस कमरे में गया, जहां ओझा दंपती उनके बच्चे सो रहे थे।

प्रेमलता की नींद खुली। लुटेरे ने उसके गले पर झपट्टा मारकर करीब 28 ग्राम सोने की चेन झपट ली। इस कमरे के पास दूसरे कमरे से लुटेरे ओझा के बेटे अभिषेक का जैकेट, एक शॉल, मफलर जूते लेकर गए। ओझा दंपती ने बाहर तक लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वे भाग निकले।

इस बीच, आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची सुभाषनगर पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला। ओझा दंपती, नारायणपुर गांव के स्कूल में टीचर हैं।

ऐसे थे लुटेरे

प्रेमलता ने बताया कि लुटेरे 4 थे। इनमें तीन लंबे एक ठिगने कद का था। वारदात के दौरान यह लुटेरे चुपचाप रहे। इससे उनकी भाषा का पता नहीं चल पाया।



गंदी की दीवार

लुटेरों ने वारदात के दौरान ओझा के घर में पिंडखजूर खाए और गुटखा थूक कर दीवार भी गंदी कर दी। एक दीवार पर लुटेरों के जूते के निशान भी मिले हैं।

ओझा दंपती जिस कमरे में सोए थे। उसमें घुसा लुटेरा पलंग पर चढ़ गया, जहां प्रेमलता, उनका बेटा बेटी सो रहे थे। इसी दौरान प्रेमलता की नींद खुली। लुटेरे को देख वह चिल्लाई तो लुटेरा उनकी तरफ बढ़ा और गले से चेन झपट ली।