भीलवाड़ा। गांधीनगर के रहने वाले 23 साल के बुलेंद्र गाडरी रविवार को कुंभा छात्रावास में आयोजित शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में अव्वल रहे। उन्हें मिस्टर भीलवाड़ा के खिताब से नवाजा गया। भीलवाड़ा श्री बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन और चैंपियन जिम द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
अलग-अलग भारवर्ग में प्रतियोगियों ने अपनी बॉडी का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपने सिक्स एट पैक एब दिखाए। प्रतियोगिता के संयोजक एसोसिएशन अध्यक्ष धरमू मोयल ने बताया कि 75-80 किलोग्राम भारवर्ग में बुलेंद्र प्रथम रहे। सभी इवेंट्स में उन्हें सर्वश्रेष्ठ चुना गया। इस भारवर्ग में पराग जौहरी दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के भाजपा के गेस्ट देवकिशन आचार्य, शहर अध्यक्ष सुशील नुवाल, मोहम्मद हनीफ बिसायती, राजू मेवाड़ी विजय जायसवाल थे।
इन कैटेगरी में चुने गए प्रतिभागी
अकरम खान मसल्समैन, राजेश मिश्रा बेस्ट पोजर, सुमित मजूमदार मोस्ट इंप्रूव बॉडी बिल्डर
इन भार वर्ग में ये रहे प्रथम-द्वितीय
55किलोग्राम में मोहम्मद शहजाद प्रथम महावीर सिंह द्वितीय तथा नगेंद्र सिंह तृतीय, 55 से 60 किलोग्राम में सुमित मजूमदार प्रथम, गोविंद दूसरे अनिलकुमार तीसरे स्थान पर रहे। 60 से 65 किलोग्राम में आलम शेख प्रथम, अखिलेश द्वितीय अनवर हुसैन तृतीय रहे। 65 से 70 में राजेश मिश्रा प्रथम, करण सिंह द्वितीय निखिलेश तीसरे स्थान पर रहे, वहीं 70 से 75 में अकरम खान प्रथम, प्रदीप द्वितीय मोहन तृतीय रहे। 80 प्लस में राजकुमार गरियानी प्रथम यासीन खान द्वितीय रहे।