पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीएसई बच्चों का होगा प्रोफिशिएंसी टेस्ट

सीबीएसई बच्चों का होगा प्रोफिशिएंसी टेस्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा |सेंट्रलबोर्ड ऑफ सैकंडरी एजुकेशन की ओर से अप्रैल, 2015 में दसवीं कक्षा के स्टूडेंट्स का प्रोफिशिएंसी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसमें स्टूडेंट्स के पांच सबजेक्ट को शामिल किया जाएगा। इस संबंध में सीबीएसई की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. साधना पाराशर ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी किया है। यह परीक्षा 20 से 24 अप्रैल तक होगी।

स्कूलोंमें होगी ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति

भीलवाड़ा|स्पिकमैके द्वारा 9 से 14 फरवरी तक जिले के विभिन्न स्कूलों में ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कॉर्डिनेटर जगदीशचंद्र मूंदड़ा ने बताया कि प्रसिद्ध नृत्य कलाकार सुप्रिया इस दौरान स्कूलों में अपनी प्रतिभा की प्रस्तुति देगी। पहला कार्यक्रम सोमवार दोपहर 2 बजे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (नंबर 1) में होगा।