- Hindi News
- जिला प्रमुख सिंघवी के पास है शहर में बंगला
जिला प्रमुख सिंघवी के पास है शहर में बंगला
भीलवाड़ा. नवनिर्वाचितजिला प्रमुख पीरचंद सिंघवी के पास शहर के काशीपुरी में बंगला और इंद्रा मार्केट में एक दुकान है। पेशे से वे व्यवसायी है लेकिन राजनीति से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। सिंघवी के पास इनके मूल गांव भगवानपुरा में साठ लाख रुपए की जमीन में हिस्सेदारी है। काशीपुरी में 40 लाख रुपए का बंगला है। इंद्रा मार्केट में 80 लाख रुपए की दुकान में आधी हिस्सेदारी है। इनके पास करीब पांच लाख के आभूषण है। जिला प्रमुख की प|ी के नाम बैंक में आठ लाख 11 हजार रुपए जमा है। कुल मिलाकर एक करोड़ 95 लाख की संपति में हिस्सेदारी है।
शहरके लोगों से जुड़ाव
जिलाप्रमुख बने पीरचंद सिंघवी का शहर के लोगों से भी नियमित जुड़ाव है। कारण है कि इंद्रा मार्केट में इनकी एक दुकान है। वहां बैठने के कारण शहर के व्यापारी, सामाजिक संगठन आदि का आना-जाना रहता है। खास बात है कि मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने जब भी विधानसभा का चुनाव लड़ा उनमें संयोजक के रूप में पीरचंद सिंघवी ने ही काम किया। चुनाव में होने वाले खर्च, राजनीतिक समीकरण सहित पूरा काम सिंघवी के भरोसे ही होता है। मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने भी कहा, सिंघवी जनसंघ के समय के पुराने कार्यकर्ता है। इनका मैनेजमेंट बहुत बढ़िया है।