- Hindi News
- भीलवाड़ा में भी रेलवे स्टेशन पर लगेगा एटीएम
भीलवाड़ा में भी रेलवे स्टेशन पर लगेगा एटीएम
भीलवाड़ा| यात्रियोंकी सुविधा के लिए अब भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भी एटीएम लगेगा। रेलवे प्रशासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस सुविधा से यात्रियों को यात्रा के दौरान रुपयों की आवश्यकता पर एटीएम की तलाश में स्टेशन परिसर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें रेलवे स्टेशन पर ही एटीएम से पैसा मिल जाएगा। एटीएम के लिए स्थान का चयन कर प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।